21 January 2025 11:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। कॉमेडी कलाकार जाह्नवी मोदी के अपहरण की सूचना है। मामले में अपह्रत की माता ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उनकी पुत्री का घर के आगे से अपहरण हुआ है। थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी ने बताया कि साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस टीमें तहकीकात कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। ना ही अन्य माध्यमों से अपहरण की पुष्टि हुई है। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई है। टीमें तलाशी में लगी है। जबकि रिपोर्ट दी गई है कि पहले दो मोटरसाइकिल सवार आए। बाद में एक कार आई। आरोपी जाह्नवी का अपहरण कर उसे कार में ले गए।
RELATED ARTICLES
21 April 2024 07:27 PM