30 December 2020 01:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चाकू की नोक पर अपहरण कर मारपीट करने व पैसे मांगने का मामला सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 28 दिसंबर की रात जोशीवाड़ा निवासी राजीव बोहरा पुत्र शंकरलाल बोहरा को चार-पांच लोग चाकू की नोक पर बजरंग धोरा क्षेत्र में ले गए। जहां आरोपियों ने राजीव के साथ थाप मुक्कों,लाठी व बेसबॉल के बल्ले से मारपीट की। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस थाने नामजद मुकदमा दर्ज करवा दिया। जिसके बाद जांच अधिकारी एएसआई भानीराम ने आरोप सत्य पाए जाने पर अनिल व बंटी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रकाश सिंह राठौड़, जीतू सिंह व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे रंगदारी के पैसे मांगें। वहीं एएसआई भानीराम ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि राजीव व आरोपी का 2016 में साझेदारी में व्यापार था। कॉल्ड ड्रिंक के इसी व्यापार का लेन-देन बकाया है। लेकिन राजीव से पैसे मांगे तो वह मुकर गया। वहीं परिवादी ने लेन-देन बकाया होने की बात से साफ इन्कार किया है। बता दें कि थानाधिकारी नवनीत सिंह ने मामले में तुरंत सुनवाई करते हुए धारा 387,365,323,341 व 143 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं तुरंत प्रभाव से दो गिरफ्तारियां भी की जा चुकी है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
24 October 2021 06:16 PM