11 March 2021 10:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चंद्रकंवर की हत्या की आरोपी बहु अब तक गिरफ्तारी से बची हुई है। जबकि पुलिस ने 3 मार्च को ही इस ब्लाइंड मर्डर केस से पर्दा उठा दिया था। आरोपी बहु संतोष कंवर को अभी तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है, ऐसे में पुलिस खुलासे के नौंवे दिन भी इंतज़ार करती रह गई।
बंता दें कि 12 फरवरी को जब चंद्रकंवर का पुत्र एडवोकेट टीकमसिंह अपने पुत्र के साथ बाहर गया, तो मौके की फिराक में बैठी टीकमसिंह की पत्नी अपनी नाबालिग बेटी को लेकर ढाणी में गई। जहां अकेली रह रही सास के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। वहीं दूसरे दिन दोपहर जब टीकमसिंह ढ़ाणी पहुंचा तो चंद्रकंवर मृत मिली। घटना के 18 दिन बाद पुलिस को आखिरकार हत्यारिन का पता चल गया। पुलिस के अनुसार संतोष कंवर गिरफ्तारी से पहले ही अस्पताल में भर्ती हो गई। हालांकि उसके बच्चे दानी में गांठ थी, जो तकलीफ दे रही थी। ऐसे में उसका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन में पांच किलो की गांठ भी निकली। अस्पताल में वह पुलिस गार्ड की निगरानी में हैं। उम्मीद है कि एक दो दिन में उसे छुट्टी मिल जाएगी। पुलिस के अनुसार संतोषकंवर की गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उसकी नाबालिग पुत्री केवल मां के साथ गई थी या हत्या में शामिल थी। अगर नाबालिग पुत्री शामिल पाई गई तो उसकी भी गिरफ्तारी भी होगी। अब देखना यह है कि सास की हत्या करने वाली संतोष कंवर कब तक गिरफ्तारी से बच पाती है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
12 October 2022 04:05 PM