23 September 2020 02:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में दो और कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। पहली मौत बीती रात हुई। आउटसाइड नत्थूसर गेट निवासी 87वर्षीय राधा देवी को 18 सितंबर को डी वार्ड में भर्ती कराया गया था। 19 सितंबर को वे पॉजिटिव आईं। जिसके बाद उन्हें सुपर स्पेशलिटी में शिफ्ट किया गया, जहां बीती रात 11:10 बजे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी मौत आज सुबह 11:25 बजे हुई। मुरलीधर कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय सूरज कुमार पुरोहित का 12 को सैंपल लिया गया, 13 को वे पॉजिटिव पाए गए। उनके श्वसन तंत्र में खराबी होने पर 16 सितंबर को एस एस बी में भर्ती किया गया था। जहां आज सुबह उनकी मौत हुई।
RELATED ARTICLES
20 December 2020 12:13 AM