28 October 2020 06:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गिरीराज अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी संतोष उर्फ संतिया पुत्र रामस्वरूप विश्नोई पर पुलिस ने 31 अक्टूबर तक का रिमांड लिया है। 23 अक्टूबर की रात पूगल रोड़ पर गिरीराज का थैला लूटकर गोली मारी गई, जिसमें गिरीराज की मौत हो गई। जिसके बाद संतिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। नयाशहर सीआई फूलचंद शर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों के पीछे पुलिस टीमें लगी हुईं हैं।
उल्लेखनीय है कि गिरीराज अग्रवाल हत्याकांड में मृतक गिरीराज की तरफ से पैरवी एडवोकेट कुलदीप शर्मा कर रहे हैं। वहीं संतिया की तरफ से अभी तक कोई वकील खड़ा नहीं हुआ है। बता दें गिरीराज स्वयं अधिवक्ता था। हालांकि वह अगरबत्ती के व्यवसाय से ही जुड़ा था। लेकिन वकीलों में भी इस घटना को लेकर रोष है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
23 November 2020 07:34 PM