17 July 2026 12:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। छत्तरगढ़ के बाद अब नोखा में खून के रिश्तों ने खून के रिश्तों का खून कर दिया है।
मामला नोखा के पंचारिया चौक का है। जहां एक भाई ने अपने सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया है। घटना देर रात की बताई जा रही है।
नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार मृतक का नाम हुकुमचंद उर्फ सेवाराम पुत्र ओमप्रकाश पंचारिया है।
जबकि आरोपी का नाम जगदीश पंचारिया है। दोनों सगे भाई हैं। देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ।
जगदीश ने हुकुमचंद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हुकुमचंद की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी जगदीश को राउंड अप कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ में विवाद की असली वजह सामने आएगी।
RELATED ARTICLES
02 November 2021 11:35 AM