24 May 2020 10:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हाल ही में आए सभी पॉजिटिव में से चार मरीजों ने तीन मोर्चों पर फतेह कर ली है। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा से मिली जानकारी के अनुसार अब 34 मरीजों का इलाज सुपर स्पेशलिटी में चल रहा है। चार मरीजों की लगातार तीन रिपोर्ट्स नेगेटिव आ चुकी। इन चारों को हंसा गेस्ट हाउस में चौदह दिनों तक क्वॉरन्टाइन किया गया है। चौदह दिनों तक फिर से कोई लक्षण न उभरे तो इनको छुट्टी देते हुए होम क्वॉरन्टाइन कर दिया जाएगा। बता दें कि चार में से अक्कासर वाले युवक को शनिवार को हंसा में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं आज जामसर थाना क्षेत्र के कालासर निवासी होमगार्ड व सुनारों की गुवाड़ के दो युवकों को हंसा में शिफ्ट किया गया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM