09 November 2021 03:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बुधवार को बीकानेर के बड़े भाग में तीन घंटे की बिजली कटौती रहेगी। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 10 नवंबर की सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कटौती का असर माता का मंदिर, भुट्टों का चौक, लाल क्वार्टर, गजनेर रोड़, एम एस हॉस्टल के पीछे, कसाइयों की बारी, विजया बैंक व सुभाषपुरा में रहेगा। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के उद्देश्य से कटौती की जा रही है।
बता दें कि सुबह का समय स्कूल व ऑफिस आदि का है। बिजली कटौती से पानी गर्म करने से लेकर कपड़े प्रेस करने, मोबाइल-लैपटॉप आदि चार्ज करने में बाधा उत्पन्न होगी। ऐसे में ये सभी काम पहले ही निपटा लेने चाहिए।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
29 April 2020 03:37 PM