24 September 2022 07:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे।
धनखड़ दिल्ली से प्रातः 10.15 बजे विशेष विमान से रवाना होकर 11.20 बजे नाल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वे नाल एयरपोर्ट से प्रातः 11.25 बजे मुकाम के लिए रवाना हो कर 11.55 बजे मुकाम हैलीपेड पहुंचेंगे।
धनखड़ मुकाम से दोपहर 1.40 बजे हवाई मार्ग से रवाना होकर 2 बजे से देशनोक पहुंचेंगे। जहां वे करणी माता मंदिर दर्शन के पश्चात देशनोक से दोपहर 2.40 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। धनखड़ दोपहर 3.05 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं वे नाल एयरपोर्ट से 3.15 बजे विशेष विमान के जरिए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
RELATED ARTICLES
11 January 2021 01:36 PM