29 March 2023 07:21 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एसपी तेजस्वनी गौतम द्वारा चलाए जा रहे 'वांछितों की धरपकड़' अभियान से भगोड़ों में हड़कंप मचा है। नापासर पुलिस ने दस साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को धरदबोचा है। थानाधिकारी महेश शिला ने बताया कि टिब्बी, हनुमानगढ़ निवासी 52 वर्षीय गुरुनाम सिंह पुत्र सरदार सिंह जट सिख 10 साल पुराने किसी मामले में वांछित था। उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी हो रखा था। जिस पर उसे धर दबोचा गया।
RELATED ARTICLES
30 October 2020 12:11 PM