25 May 2020 12:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में गर्मी का प्रकोप पिछले पांच दिनों से बढ़ता जा रहा है। अब मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जयपुर, चुरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर में लू की चेतावनी है। बता दें कि इन दिनों तापमान करीब 42 से 46 डिग्री तक पहुंच चुका है। इस रेड अलर्ट के कोरोना इफेक्ट की बात करें तो संक्रमण थम सकता है। इसका एक कारण गर्मी में लोग दिन में घरों से कम निकलेंगे, दूसरी ओर शाम को घरों से निकलने पर पाबंदी होने से बहुत कम लोग बाहर निकल रहे हैं। वहीं एक अपुष्ट पहलू यह भी है कि गर्मी से कोरोना वायरस के खत्म होने की उम्मीद है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि यह वायरस साठ डिग्री या उससे ऊपर के तापमान में खत्म हो सकता है। लेकिन इसका कोई दावा नहीं कर रहा है। वहीं अगर गर्मी ही इस वायरस का काल है तो तापमान बढ़ने से वायरस के कमजोर होने की उम्मीद की जा सकती है।
RELATED ARTICLES
20 November 2023 01:42 AM