16 May 2020 10:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देश की बड़ी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी ऐंजल ब्रोकिंग के वार्षिक एलीट मेम्बर्स मीट में बीकानेर की पी एस इंवेस्टमेंट्स के फाउंडर एवं बिज़नेस हैड पीयूष शंगारी को एफ एंड ओ सेगमेंट में सर्वाधिक बिज़नेस एचीवमेंट के लिए प्रतिष्ठित सीएमडी अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है।
Related Link
प्रियंका ने आगे बताया कि कंपनी पिछले 6 वर्षों से लगातार एलीट पार्टनर्स मीट का आयोजन कर सर्वश्रेष्ठ पार्टनर्स को पुरस्कृत कर रही है और लगातार इन 6 वर्षों में हर वर्ष प्रतिष्ठित पुरस्कार पी एस इंवेस्टमेंट्स की झोली में आए हैं।पीयूष शंगारी ने अपने इस पुरस्कार को पी एस इंवेस्टमेंट्स के सभी निवेशकों और सहयोगियों को समर्पित करते हुए सभी का हार्दिक आभार जताया है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार की घोषणा एंजेल ब्रोकिंग के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर केतन शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की।
पी एस इंवेस्टमेंट्स की निदेशक प्रियंका शंगारी ने जानकारी दी कि एंजेल ब्रोकिंग के पूरे देश में 15000 से अधिक बिज़नेस पार्टनर्स हैं और उनमें से प्रमुख 300 एलीट पार्टनर्स के रूप में जाने जाते हैं। कंपनी इन्हीं 300 पार्टनर्स के साथ प्रतिवर्ष एलीट पार्टनर्स मीट का आयोजन करती है जो इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई थी। इस आयोजन में अलग अलग श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ पार्टनर्स को पुरस्कृत किया जाता है। इसी श्रृंखला में हमारी कंपनी पी एस इन्वेस्टमेंट्स को एफ एंड ओ सेगमेंट में सर्वाधिक बिज़नेस एचीवमेंट का प्रतिष्ठित सीएमडी अवार्ड मिला है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
05 December 2021 06:18 PM