02 August 2021 09:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देशनोक के गंदे पानी में नहाने गए 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मामला रविवार शाम का है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को सूचना सोमवार सुबह दी। थानाधिकारी जगदीश सिंह के अनुसार देशनोक वार्ड नंबर 16 निवासी 11 वर्षीय रामकिशन पुत्र राजूराम मेघवाल रविवार सुबह बकरियां चराने ओरण जा रहे अपने बड़े भाई के साथ निकला था। दोपहर में उन्होंने वहीं पर खाना खाया, बाद में वे खेलने लगे। शाम को बड़ा भाई बकरियां चराने चार पांच किलोमीटर आगे निकल गया। पीछे से रामकिशन गंदे पानी के तालाब में नहाने उतर गया। जगदीश सिंह के अनुसार देशनोक का सीवरेज का पानी इसी तालाब में जाता है, लेकिन पानी अधिक गंदा ना होने की वजह से बच्चा उसमें नहाने चला गया। वहीं वह डूब गया। बड़ा भाई लौटा तो उसने तलाश की मगर छोटा भाई नहीं मिला। वह घर आ गया। परिजनों से रामकिशन की तलाश की मगर वह कहीं नहीं मिला। दूसरे दिन यानी सोमवार सुबह परिजन सूचना देने थाने पहुंचे। पुलिस टीमों ने जांच शुरू कर तालाब में बच्चे की तलाश शुरू की। सफलता ना मिलने पर आईडीआरएफ की टीम बुलाई गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव तालाब में मिला।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बच्चे को अंतिम विदाई दे दी है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
12 August 2020 06:36 PM