17 April 2021 12:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हवस में डूबी दुनिया में आए दिन रिश्ते व इंसानियत तार तार हो रही है। हवस मिटाने में इंसान ना उम्र देख रहा है ना रिश्ते। अब सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। बीकानेर निवासी बच्ची से यूपी निवासी उसके दो मामा व एक अन्य पर इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने का आरोप है। बीकानेर के महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज हुई है। महिला थाना सब इंस्पेक्टर रजनदीप कौर ने बताया कि बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल गई हुई थी। डिलीवरी की वजह से एक साल वहीं थे। इसी दौरान करीब सात माह पूर्व आरोपी पीयूष, मंगल व विकास ने बच्ची से दुष्कर्म किया। अप्राकृतिक मैथून का प्रयास करने का भी आरोप है। प्रथम दो आरोपी रिश्ते में बच्ची के मामा लगते हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376(2), 376(3), 376डी बी आईपीसी व 5जी, 5एन, 6 पोक्सो 2012 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ख़बर लिखने तक बच्ची का मेडिकल करवाने टीम गई हुई थी। घटना स्थल यूपी का होने की वजह से जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर एसपी बीकानेर के मार्फत यूपी के संबंधित जिला एसपी को ट्रांसफर की जाएगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
18 September 2020 12:01 AM