13 August 2025 05:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में अलग अलग हादसों व आत्महत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। कोडमदेसर भैरव मंदिर रोड़ पर स्थित नहर में डूबने से तीन बालकों की मौत हो गई। गजनेर थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह के अनुसार मृतकों की पहचान जवाहर नगर, नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय राम व्यास पुत्र गणेश, भाटों का बास, नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय लक्की पुत्र सुंदरराम जाट व भाटों का बास निवासी 17 वर्षीय करण भाट पुत्र आसुराम भाट के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार तीनों बालक कोडमदेसर मंदिर गए हुए थे। लौटते वक्त कोडमदेसर रोड़ स्थित नहर पर रुके। बाद में बेचना मिली कि नहर के पास एक मोटरसाइकिल खड़ी है तथा तीन जोड़ी जूते-चप्पल आदि पड़े हैं, लेकिन कोई दिख नहीं रहा। इस पर पुलिस ने नहर की तलाशी शुरू की। तलाशी में तीनों बालकों के शव मिले।
प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि बालक नहर में नहाने उतरे होंगे और डूब गए। हालांकि नहर में डूबने की पूरी कहानी तो अभी रहस्य बनी हुई है। तीनों बालकों का एक साथ डूबना संदिग्ध लगता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। मामले की जांच जारी है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
18 November 2020 07:03 PM