22 April 2020 12:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आज सुबह भी 35 की 35 रिपोर्ट नेगेटिव आई। बीकानेर में अब तक 1215 सैंपल जांचें गये, जिनमें से 37 पॉजिटिव निकले। इन 37 में से एक मृत्यु हुई। हालांकि इस महिला की रिपोर्ट मृत्यु के बाद आई थी। वहीं 31 मरीज़ अब तक पॉजिटिव से नेगेटिव हो चुके हैं। जिन्हें चौदह दिनों के क्वॉरन्टाइन में रखा जाता है। 14 मरीज़ यह क्वॉरन्टाइन पीरियड भी पूरा कर चुके हैं। बता दें कि अगर बीकानेर में इलाज़ की सफलता की बात करें तो बेहतरीन काम हमारे डॉक्टरों ने किया है। बीकानेर के 36 मरीज़ पीबीएम व सुपर स्पेशलिटी सेंटर में लाए गए, जिनमें से 31 ठीक किए जा चुके। वहीं अन्य पांच भी सुधार की ओर ही है। इसके अलावा चुरू के चौदह में से 11 मरीज़ बीकानेर ने ठीक कर दिए। वह हनुमानगढ़ के पहले तीन में से दो मरीज़ ठीक किए बताते हैं। हालांकि हनुमानगढ़ में कल रात पांच नये मरीज़ भी आए, जिनका इलाज भी बीकानेर करेगा। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में इलाज़ की सफलता सौ प्रतिशत रहने की पूरी संभावना है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
01 February 2021 10:33 PM