01 July 2021 07:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भले ही कोरोना काल ने आमजन की आर्थिक रूप से कमर तोड़ दी हो लेकिन मददगारों के हौसले अब भी नहीं टूटे हैं। गंगाशहर के वार्ड 47 में भी आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। माहेश्वरी मोहल्ले में अक्षय पात्र फाउंडेशन के सहयोग से पार्षद व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने राशन किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा के 'सेवा ही संगठन है' अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में 70 किट वितरित किए गए।
इस दौरान बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, गंगाशहर मंडल महामंत्री शिखरचंद डागा, रानी बाज़ार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता राजकुमारी बैद, जयश्री मालू, झमकू देवी, सरिता नाहटा, उपासना जैन, सुनीता हटिला, स्वाति छाजेड़, मीना लखोटिया, सपना बाहेती, श्यामा बाहेती, उषा शर्मा, पूनम लखोटिया, सरोज मालू, सविता भादानी, प्रिया छाजेड़, रंजीता पारख, सोनू मालू आदि उपस्थित रहीं।
RELATED ARTICLES
24 June 2026 02:32 PM
23 March 2021 12:00 AM
