28 September 2020 11:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पंचायत चुनाव में वोटिंग से लेकर रिजल्ट के बाद तक आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ रही है। पूगल की कुम्हारवाला पंचायत में पहले तो विजयी प्रत्याशी मकसूदा के समर्थकों ने खूब हुड़दंगबाज़ी की। सूत्रों के मुताबिक यहां मकसूदा के 100-1500 समर्थक इकट्ठा हो गए। इसके बाद जीत का जश्न मनाने में नियमों को दरकिनार कर दिया। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तो हवा हुए, आचार संहिता का मतलब ही भुला दिया गया। बताया जा रहा है कि तेज आवाज में बज रहे डीजे पर आपत्ति जताते हुए जब कुछ बुजुर्गो ने दूर जाकर डीजे बजाने की सलाह दी तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जीती हुई प्रत्याशी के समर्थकों ने घरों में पत्थर फेंके।
सूचना पर मोबाइल टीम सहित सीओ दीपचंद भी मौके पर पहुंचे। वहीं रात 11 बजे बाद डीजे का धूम धड़ाका जारी है। अब डर यह है कि कोरोना महामारी से अब तक काफी हद तक बचे रहें गांवों में पंचायत चुनाव कहीं कोरोना का हाहाकार ना मचा दे। सूत्रों का दावा है कि इस तरह सोशल डिस्टेंसिंग व आचार संहिता की धज्जियां अब तक नहीं उड़ी थी। बता दें कि यहां मकसूदा व धाऊ देवी ने चुनाव लड़ा था, जिसमें मकसूदा को 1400 से अधिक व धाऊ देवी को 800 से अधिक वोट मिले।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
13 June 2021 02:18 PM