17 October 2022 10:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आखिर अस्थाई व छोटे पटाखा व्यापारियों की जीत हो गई है। आज जिला प्रशासन ने यथा स्थान पटाखा दुकानें लगाने पर सशर्त सहमति दे दी है। दुकानदारों को संपूर्ण सुरक्षा इंतजामात हेतु शपथ पत्र पेश करने होंगे। ऐसे में अब छोटे व्यापारी भी बड़े व्यापारियों की तरह शहर में दुकानें लगाकर पैसा कमा सकेंगे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अस्थाई पटाखा दुकानदारों पर संकट छाया हुआ था। स्थाई लाइसेंसधारी दुकानदारों को तो शहर में दुकानें लगाने की अनुमति थी। मगर दीवाली के भरोसे दो पैसे जुटाने वाले अस्थाई लाइसेंसधारी पटाखा व्यापारियों को शहर के बाहरी क्षेत्र में एक जगह दुकानें लगाने की योजना बनाई गई थी। एम एम ग्राउंड में टैंट भी लग गया। आज सुबह अस्थाई लाइसेंसधारियों ने कोटगेट व कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। काले झंडे दिखाए। काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया। बता दें कि पटाखा व्यापारियों की यह पीड़ा सबसे पहले ख़बरमंडी न्यूज़ पोर्टल ने ही उठाई थी। इसके बाद भी ख़बरें लगाई गई। रविवार को भी ख़बर प्रकाशित की गई।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM