04 August 2021 12:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दलाल के मार्फत हुई शादी में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है। जस्सूसर गेट मालियों का मोहल्ला निवासी रूपचंद गहलोत ने रिपोर्ट दी है कि शादी के तीन दिन बाद ही उसकी पत्नी ज्योति उसे धोखा देकर चली गई। परिवादी के अनुसार उसने सूरतगढ़ के दलाल हेमंत के मार्फत भटिंडा में शादी की थी। शादी करवाने के लिए हेमंत ने ढ़ाई लाख रुपए की दलाली ली थी। ज्योति उसके साथ 2-3 दिन ही रुकी, 22 जून को पीहर जाने का कहा तो वह उसे आधे रास्ते छोड़कर आया, जहां सामने से उसके पीहर वाले उसे लेने आए। उसके बाद से ज्योति वापिस नहीं लौटी और ना ही फोन उठा रही है। आरोप है कि दलाल हेमंत व अन्य ने साजिश के तहत ही ये शादी करवाई थी।
जांच अधिकारी एएसआई सुभाष यादव ने बताया कि ज्योति, हेमंत, सुखवेंद्र, जसप्रीत कौर व सीताराम के खिलाफ धारा 311, 379, 420 व 120 बी आईपीसी के मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपियों से पूछताछ व जांच के बाद ही पूरी कहानी सामने आएगी। परिवादी ने ज्योति पर 20 हज़ार रूपए ले जाने का भी आरोप लगाया है।
बता दें कि दलालों के मार्फत होने वाली शादियों में धोखाधड़ी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसे में शादी के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
12 October 2021 07:08 PM