01 August 2020 12:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तीन देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित तीन आरोपियों को बीकानेर संभाग की हनुमानगढ़ पुलिस ने दबोचा है। हनुमानगढ़ टाउन की लखुवाली पुलिस चौकी प्रभारी उनि नवदीप सिंह मय टीम ने ये तीनों कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार लखुवाली के चक 1 एलके से मुल्जिम सैफ अली खान पुत्र अयुब खान से एक देशी पिस्टल व उसकी मोटरसाइकिल जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं यहां के वार्ड नंबर 12 चक 11 निवासी सैफल मलुक पुत्र हबीब खान से एक देशी पिस्टल जब्त किया गया। इसी तरह चक 9 रणजीतपुरा से हबीब पुत्र खुशी मोहम्मद से एक देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस जब्त किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू की गई है।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM