01 September 2020 04:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब बाल सुधार गृह से एक बालक ने हिस्ट्री शीटर को गोली मारने की धमकी दी है। जानलेवा हमले में आरोपी यह बालक बाल सुधार गृह में है, जिसे अब तक जमानत नहीं मिली है। लेकिन इस बालक ने फेसबुक से सलमान भुट्टा व भाटी को धमकी देते हुए लिखा है कि 'दो कुत्ते जो रात को 2 बजे सब लोग सो जाते हैं तब फायरिंग करते हैं और गेट जलाते हैं यह काम तो चोरों के हैं हम दिन में वारदात करेंगे सरेआम। तैयार रहना गोली धर्म पूनिया जी नहीं मारेगा गोली "अशफाक (बदला हुआ नाम) मारेगा, सलमान और भाटी याद रखना वेट एंड वॉच सीबी ग्रुप'। अब बाल सुधार गृह में फोन कहां से आया, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि सदर थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई ने कहा है कि पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर इस बाल अपचारी के नाम से की गई फेसबुक पोस्ट बाल सुधार गृह से की गई है या किसी फर्जी आईडी से। यह बालक सदर में दर्ज मुकदमें में ही कोर्ट द्वारा बाल सुधार गृह भेजा गया था।

उल्लेखनीय है कि सलमान भुट्टा सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है तथा इस पर कुल 48 मुकदमें दर्ज हैं। हाल ही में फायरिंग के एक मामले में सलमान द्वारा कोटगेट थाने के सब इंस्पेक्टर को मुकदमा दर्ज न करने के लिए चेतावनी भरा फोन किया गया था, जिसके बाद सीआई धरम पूनिया ने सलमान के भाई को फोन पर कहा था कि गोली मुझे भी चलानी आती है। एक ही माह में की गई दूसरी फायरिंग की वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर इन दिनों फायरिंग व हत्या की घटनाओं से भयाक्रांत है। ऐसे में अपराधियों में पुलिस का भय बनाना जरूरी हो गया है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
08 August 2020 05:56 PM