01 July 2020 11:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना संक्रमण लगातार तीव्र गति से फैल रहा है। कोतवाली व नयाशहर थाना क्षेत्र में तो कोरोना विकराल रूप ले चुका है, बावजूद इसके दाऊजी रोड़ स्थित रामजी दूध भंडार शहर की सुरक्षा को दांव पर लगा रहा है। आज शाम साढ़े सात बजे इस दुकान पर करीब पचास से ज्यादा ग्राहकों की भीड़ लगी थी। ख़बरमंडी के पाठक शमशुद्दीन ने सेल्समैन से भीड़ नियंत्रित करने की गुजारिश भी की मगर पैसे कमाने में लगे सेल्समैन पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद शमशुद्दीन ने मौके की फोटो क्लिक कर ली। बता दें कि आज ही खजांची मार्केट, श्रीराम मार्केट, हीरालाल मॉल, रामदेव कटला सहित बड़ी बाज़ार में कर्फ्यू लगाया है। यहां पॉजिटिव आए थे, जिसके बाद स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु जिला मजिस्ट्रेट ने ये आदेश जारी किए। लेकिन रामजी दूध की दुकान पर मार्केट और कटलों से भी भयावह स्थिति देखी गई। अगर यहां कोई पॉजिटिव हुआ तो लंबी चेन बनेगी। अब देखना यह है कि रामजी दूध भंडार पर कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम कोई कार्रवाई करते हैं या इतनी बड़ी लापरवाही ऐसे ही नज़र अंदाज़ कर दी जाती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोयला गली स्थित रामदेव भंडार के आगे भी इसी तरह नियमों की धज्जियां उड़ी थी लेकिन प्रशासन की तरफ से आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बता दें कि यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग रखने व मास्क पहनने के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ी।
.jpeg)

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
07 October 2024 02:54 PM