20 July 2021 09:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मुंबई से बीकानेर आ रही ट्रेन से कटने एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र की है। थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि सुबह पौने बारह बजे वाया जोधपुर बीकानेर आ रही बीकानेर-दादर ट्रेन से यह हादसा हुआ। रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही ट्रेन बीकानेर और उदयरामसर के बीच पहुंची, एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ दिखा। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए मगर ट्रेन की गति तेज होने की वजह से व्यक्ति ट्रेन से कट गया। उसे मृतप्राय अवस्था में ट्रेन में डाला गया लेकिन बीकानेर स्टेशन आते आते उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मृतक की अनुमानित उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। अगर आप मृतक को पहचान पाएं तो बीकानेर की कोटगेट पुलिस को सूचना दें।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM