10 April 2020 12:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 65 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गजनेर थाने के जोगेंद्र जाखड़ ने बताया कि भोलासर निवासी गोमती देवी ने गूरूवार को कमरे में फांसी का फंदा डालकर उसमें झूल गई। जिसकी सूचना पर एचसी मानवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मृतका के पुत्र जगदीश मेघवाल ने बताया है कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच एचसी मानवेंद्र सिंह कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 October 2023 02:57 PM