28 November 2021 02:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस की डीएसटी व जेएनवीसी थाना पुलिस ने चौपहिया वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने दो बदमाशों सहित हथियार व कई वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र माली उर्फ जीतिया व गजनेर निवासी मामराज भार्गव के रूप में हुई है। आरोपियों से एक अवैध देशी कट्टा, तीन कारतूस सहित पांच चौपहिया वाहन व दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो दिन पूर्व आरोपी जोधपुर बाईपास के पास खड़े थे। तलाशी ली तो आरोपियों के पास देशी कट्टा व कारतूस मिले। डीएसटी ने दोनों को दबोचकर जेएनवीसी पुलिस के सुपुर्द किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वाहन का इंतजार कर रहे थे। उनका वाहन लूट करने का इरादा था। आरोपियों ने फलौदी में दो, बीकानेर में दो, गजनेर में एक व नागौर में एक चौपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। वहीं दो मोटरसाइकिल सदर क्षेत्र से चोरी करना भी कबूला। पुलिस ने आरोपियों से एक स्कॉर्पियो, एक इनोवा, एक गेट-अवे, एक कैम्पर व एक ऑल्टो कार बरामद की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जितेंद्र के खिलाफ पहले से तीस मुकदमें दर्ज है। वह सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहीं मामराज के खिलाफ दो मुकदमें पहले से दर्ज है। इस मामले में दोनों के खिलाफ चार पांच मुकदमें दर्ज हो जाएंगे।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
27 April 2021 07:00 PM