20 July 2026 06:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आप द्वारा चुने गए पार्षद, पंच-सरपंच ने क्या किया? इसका मूल्यांकन अब आपको कर लेना चाहिए। क्योंकि अब चुनाव आ रहे हैं।
आख़िरकार नगरीय निकाय व पंचायत राज चुनावों को लेकर असमंजस खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र पेश कर चुनाव करवाने की अंतिम तारीख बता दी है।
अब नगरीय निकाय चुनावों की अधिसूचना 17 अगस्त को कर दी जाएगी। 20 सितंबर तक चुनाव संपादित करवा देने का वादा किया गया है।
वहीं पंचायती राज चुनावों की अधिसूचना 23 सितंबर को की जाएगी। ये चुनाव 15 नवंबर तक निपटा दिए जाएंगे। बता दें कि हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप अंतिम अवसर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि इसके बाद तारीख बढ़ाई नहीं जाएगी।
बता दें, पहले कहा जा रहा था कि ओबीसी आयोग द्वारा आरक्षण संबंधी कार्यवाही ना करने की वजह से चुनाव में देरी हो रही है। इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार व चुनाव आयोग के साथ ओबीसी आयोग को भी तलब कर लिया।
बता दें कि नवंबर 2024 को ही शहरी निकायों में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा हो गया था। इतने लंबे समय से सरकार चुनाव नहीं करवा पाई।
वहीं पंचायती राज संस्थाओं में भी जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा हुए लंबा समय हो चुका है। ऐसे में शहर हो या गांव, हर जगह जनता के काम नहीं हो रहे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
18 May 2026 11:31 AM