24 June 2022 12:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीजेपी देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत को एडिटेड फर्जी अश्लील वीडियो की आड़ में ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को राउंड अप कर लिया है।दोनों आरोपियों के नाम लालचंद बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा कर रहे हैं।
पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपियों ने लालचंद नाम की फेसबुक आईडी से वीडियो कॉल किया। उसके बाद उसे एडिट कर न्यूड व अश्लील बना दिया गया। इसी एडिटेड वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए ताराचंद से पचास लाख रूपए मांगे गए।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के किसी गैंग से जुड़े होने की आशंका भी है।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से देशभर में ऐसे कई गैंग सक्रिय हैं जो इस तरह से वीडियो कॉल कर फर्जी तरीके से लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM