20 October 2020 11:16 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा के भतीजे नरेंद्र सुराणा के घर पर की गई। सीओ सदर पवन भदौरिया के अनुसार घटना रात 1 बजकर 1 मिनट की है। इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार आए चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग का उद्देश्य भय पैदा करना बताया जा रहा है। भदौरिया के अनुसार कोलायत निवासी हरिओम रामावत व उसके तीन साथियों ने घटना की। एक मोटरसाइकिल नरेंद्र के घर के सामने रुकी जिसने घर की दीवार की तरफ पांच हवाई फायर किए। वहीं दूसरी बाइक पचास मीटर दूर खड़ी क्रेटा कार के पास रोकी। यहां आरोपियों ने क्रेटा में पेट्रोल डालकर जलती तिल्ली डाल दी, जिससे आग का गुब्बारा निकला। हालांकि कार सुरक्षित रही। बताया जा रहा है कि नरेंद्र क्रिकेट का काम करता है। वहीं आरोपी हरिओम बदमाश प्रवृत्ति का है, जो नरेंद्र से बेवजह पैसे वसूलना चाहता है। हरिओम ने डेढ़ साल पहले भी गंगाशहर नोखा रोड़ के एक होटल में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM