14 February 2022 11:14 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के ज्वेलर्स से कलकत्ता के आभूषण निर्माताओं द्वारा लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पारीक चौक निवासी कैलाशचंद सोनी ने कलकत्ता निवासी विक्रम सोनी व मनोज सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि उसने आरोपियों को एक किलो अस्सी ग्राम सोना आभूषण बनाने हेतु दिया था। आरोपियों ने ना ही आभूषण बनाकर दिए और ना ही सोना वापिस लौटाया। आरोपी ये सोना खुर्द बुर्द कर गए हैं। कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट पर धारा 420 व 120 भी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर सत्यता का पता लगाया जाएगा। बता दें कि एक किलो सोने की कीमत करीब 47 से 50 लाख रूपए होती है। ऐसे में आरोप प्रमाणित पाए जाते हैं तो यह धोखाधड़ी का बड़ा मामला होगा।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
21 October 2022 12:37 AM