13 August 2020 11:08 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गुरूवार की सुबह कोरोना से दो मौत हो गई। पहली मौत जोशीवाड़ा की 64 वर्षीय फातिमा पत्नी मोहम्मद अली की हुई। यह मौत सुबह चार बजे कोविड अस्पताल के आईसीयू में हुई। फातिमा को 10 अगस्त को भर्ती किया गया था। वह आर्थराइटिस सहित कई बीमारियों से पीड़ित थी। वहीं दूसरी मौत सर्वोदय बस्ती निवासी 50 वर्षीय नियाज़ मोहम्मद पुत्र पैग मोहम्मद की हुई। नियाज़ बहुत सारी गंभीर बामारियों से जूझ रहा था। उसे लीवर डिस्फंक्शन, डायबिटीज सहित अनेक समस्याएं थी।
RELATED ARTICLES
25 July 2026 03:14 PM
05 January 2021 03:16 PM