19 January 2021 11:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजनीतिक व्यस्तता के बीच समय निकालकर मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने असहाय गरीबों की सुध ली। आज रात कल्ला जनाना अस्पताल के सामने बने रैन बसेरे में पहुंचे। यहां ठंड से ठिठुरते जनों को कंबल वितरित कर सकारात्मक संदेश दिया। इस दौरान मंत्री ने रैन बसेरे का जायजा लेते हुए गरीबों के हाल चाल जानें, समस्याएं भी सुनीं।
कंबल वितरण के दौरान हरिकिशन राजपुरोहित, रमेश व्यास, अमन पारीक सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बता दें कि इससे पहले कल्ला नयाशहर थाने के नवनिर्मित स्वागत कक्ष के उद्घाटन समारोह में पहुंचे। यहां एसपी बीकानेर प्रीति चंद्रा व मंत्री कल्ला ने रिबन काटकर स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया।
इस दौरान एएसपी शैलेन्द्र सिंह, सीओ सिटी सुभाष शर्मा व नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण सहित आमजन उपस्थित रहा।
बता दें कि राजस्थान सरकार ने सभी थानों में स्वागत कक्ष निर्माण का प्रॉजेक्ट दिया था। इसी के तहत यह स्वागत कक्ष निर्मित हुआ है।
RELATED ARTICLES
16 November 2023 11:30 PM