01 May 2020 06:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक डाउन को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन लगाना आसान है मगर इसे हटाना अत्यधिक कठिन है। गहलोत ने कहा है कि अर्थव्यवस्था को सुचारू करने के लिए व्यापारिक गतिविधियां शुरू करनी भी जरूरी है। सभी गतिविधियां लंबे समय तक बंद रही तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि नहीं पता कोरोना के खिलाफ यह युद्ध कितना लंबा चलने वाला है, ऐसे में शॉर्ट व लॉंग टर्म प्लान होने चाहिए। गहलोत के बयान के बाद लॉक डाउन पूरी तरह खुलने पर संशय लग रहा है। वहीं आर्थिक गतिविधियों को सुचारू करते हुए लॉक डाउन जारी रखने का फैसला लिया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
26 August 2021 03:23 PM