05 June 2024 04:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में एक ऐसे ज्योतिषी भी हैं जिन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में आए इन चौंकाने वाले चुनाव परिणामों की घोषणा पहले ही कर दी थी। ज्योतिषी मनाकी किराडू ने बीकानेर से लेकर राजस्थान व देश को लेकर अलग अलग भविष्यवाणियां की थी। सुनने वालों ने तब जरूर आश्चर्य किया था मगर परिणामों के बाद मनाकी किराडू की हर बात सत्य पाई।
बीकानेर की बात करें तो उन्होंने अर्जुन राम की जीत अधिकतम 60-70 हजार वोटों से होने की बात पहले ही कह दी थी। इसी तरह उन्होंने देश भर में चर्चा का केंद्र रहे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की हार भी तय बताई थी। तो वहीं ज्योतिषी मनाकी किराडू ने यह दावा भी पहले ही कर दिया था कि राजस्थान में बीजेपी 15 से अधिक सीट नहीं जीत पाएगी।
अब बात करें देश की तो मनाकी किराडू ने कहा था कि देशभर में बीजेपी की सीटें पिछले चुनाव की तुलना में घटेंगी। उन्होंने बीजेपी की सीटें 270 से अधिक ना आने की भविष्यवाणी की थी और बीजेपी महज 240 सीट पर ही सिमट कर रह गई। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में इसी बीजेपी ने 303 सीटें हासिल की थी।
मनाकी किराडू कहते हैं कि ये सभी गणनाएं ग्रह-नक्षत्रों के सूक्ष्म विश्लेषण से संभव होती है। ज्योतिष विज्ञान में हर विषय पर सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है बशर्ते कि भविष्यवक्ता में सूक्ष्मतम गणना करने का अनुभव हो। बता दें कि मनाकी किराडू बीकानेर के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य राजेंद्र व्यास 'मम्मू' महाराज के शिष्य हैं। वे कहते हैं कि उन्होंने गुरू श्री मम्मू महाराज से ही ज्योतिष सीखी है। वर्तमान में भी उन्हीं के आशीर्वाद से ज्योतिषीय कार्य संपादित कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
31 October 2022 12:20 PM