05 September 2026 12:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। (वार्ड का गार्ड: रोशन बाफना की रिपोर्ट) बीकानेर नगर निगम चुनाव ने 80 वार्डों में माहौल बना दिया है। नेताओं की तरह जनता भी सक्रिय है। जनता के बीच बीजेपी के रिपोर्ट कार्ड की चर्चा चल रही है तो कांग्रेस, बीजेपी व निर्दलीय के बीच बन रहे समीकरणों की चर्चा भी गर्म है।
वार्ड नंबर 73 भी चर्चा के केंद्र बने वार्डों में से एक है। यहां से बीजेपी के दीपक पारीक व कांग्रेस के अनिल कल्ला एक दूसरे को पटकनी देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। वहीं आरएलपी के राकेश श्रीमाली, कांग्रेस से बागी हुए आनंद कुमार जोशी सहित निर्दलीय भी जोर लगा रहे हैं। हालांकि इस वार्ड में अनिल और दीपक के बीच ही माहौल है।
यहां करीब 4800 वोट हैं। जिनमें 1000 अल्पसंख्यक वोट हैं। अन्य में भी कल्ला के करीबी वोट यहां अधिक है। एक तरह से ये कांग्रेस का सुरक्षित वार्ड है। जातीय समीकरण के अलावा धरातल पर किए काम की बात भी होगी। कांग्रेस यहां वर्षों से जीतती आ रही है। पिछली बार कांग्रेस की मेहनाज बानों यहां से पार्षद थी। उससे पहले भी लगभग कांग्रेस ही यहां से विजय हुई।
बात पारीक और कल्ला की करें तो कल्ला का पलड़ा यहां भारी लग रहा है। पारीक जमीनी कार्यकर्ता नहीं रहे हैं। वें पैसे में भले ही भारी हों मगर समाजसेवा या कार्यकर्ता के रूप में वे बेहद कमजोर हैं। ऐसे में आम आदमी से जुड़ाव कम रहा है। उनकी पहचान घी वाले पंडित जी के पुत्र की अधिक है। जबकि कल्ला का जुड़ाव आम आदमी से अधिक माना जा रहा है। पूर्व मंत्री बीडी कल्ला घराने के अनिल से वार्ड का काम पड़ता रहा है। ऐसे में पार्टी और जाति के अतिरिक्त कार्य देखकर भी वोट डिसाइड किए जाएंगे।
अब देखना यह है कि इस चुनावी रण में अनिल की हवा भारी रहती है या दीपक की लौ प्रचंड रहती है। वार्ड का गार्ड में हम शीघ्र ही लाएंगे अगले महत्वपूर्ण वार्ड की ग्राउंड रिपोर्ट।
RELATED ARTICLES
07 January 2024 11:00 PM