11 November 2025 12:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नशे का गढ़ बन चुके बीकानेर को अब नशा मुक्त करने के लिए नारकोटिक्स ब्यूरो ने कमर कस ली है। ब्यूरो प्रभारी महेंद्र दत्त शर्मा ने एमडी तस्करी पर करारा वार किया है। नोखा तहसील के जसरासर थाना में 30 ग्राम एमडी सहित एक तस्कर को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान खरजानी बास, जसरासर निवासी 28 वर्षीय मामराज पुत्र रामलाल तर्ड के रूप में हुई है। आरोपी के पास एमडी के अलावा 30 पेटी शराब भी मिली है। महेंद्र दत्त शर्मा के नेतृत्व वाली टीम के साथ जसरासर पुलिस टीम भी शामिल थी। पुलिस आरोपी की कुंडली खंगाल रही है।
बता दें कि बीकानेर जिले में एमडी ने युवा पीढ़ी का सत्यानाश कर दिया है। यह नशा ना सिर्फ शरीर को खत्म करता है बल्कि चरित्र का पतन भी करता है। ऐसे में नारकोटिक्स ब्यूरो प्रभारी महेंद्र दत्त शर्मा की यह कार्रवाई नशा मुक्त बीकानेर की उम्मीद में रोशनी भर रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
25 May 2020 03:02 PM