21 October 2021 02:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नशे की लत्त और कम मेहनत में अधिक पैसा कमाने का जुनून युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहा है। ऐसा ही दुस्साहस करते तीन तस्कर पांचू पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पांचू थानाधिकारी विकास विश्नोई के अनुसार बीती रात पांचू कस्बे में पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान सरकारी अस्पताल की तरफ से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आ रहे युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने सभी को काबू पर पूछताछ की। आरोपियों के पास 35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान पांचू निवासी 34 वर्षीय जगदीश पुत्र रतनाराम, 45 वर्षीय मोहन पुत्र रेवतराम व 27 वर्षीय भियाराम पुत्र जालाराम के रूप में हुई है। आरोपियों के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। ये तस्कर खुद स्मैक लेते थे। खर्चा बढ़ा तो खर्चा निकालने के लिए तस्करी भी शुरू कर दी। अधिकतर स्मैक ये नागौर से लेकर आते हैं। वहीं पांचू में छोटी छोटी पुड़िया बनाकर पांच पांच सौ रूपयों में बेच देते हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM