15 November 2025 03:26 PM

खबरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अगर आप सरकारी शिक्षण क्षेत्र में स्थाई नौकरी की तलाश कर रहे हैं। तो यह खबर आप के लिए ही है। केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति ने 14967 पदों के विरुद्ध अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पद शामिल किए गए हैं, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर(PGT), ट्रेड ग्रेजुएट टीचर(TGT), लाइब्रेरियन, प्राइमरी टीचर, मल्टीटास्किंग स्टाफ, लैब अटेंडेंट, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, समेत विभिन्न प्रकार के पदों पर भर्ती होगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 सुबह 10:00 बजे से शुरू हो चुकी है और 4 दिसंबर 2025 रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन हेतु उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति की अधिकृत वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES
09 December 2023 09:49 PM