02 June 2021 10:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आखिरकार राजस्थान के 21 लाख विद्यार्थियों को बिना परीक्षा पास होने की सहूलियत मिल गई है। प्रदेश सरकार ने राजस्थान बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं निरस्त कर दी है। मंत्रीमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। रिजल्ट देने का तरीका अभी तय नहीं हो पाया है।7 जून को नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है, ऐसे में उम्मीद है इससे पहले रिजल्ट का तरीका तय कर लिया जाएगा।
बता दें कि मंगलवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने परीक्षा निरस्त करने पर असहमति जताई थी। बुधवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सभी मुख्यमंत्रियों से परीक्षाएं निरस्त करने की अपील की थी। जिसके बाद राजस्थान में परीक्षाएं निरस्त होना तय माना जाने लगा था। ख़बरमंडी ने बुधवार शाम को ही प्रियंका के ट्वीट का असर होने की संभावना व्यक्त कर दी थी।
हालांकि बिन परीक्षा पास होना 21 लाख विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसा ही खिलवाड़ देशभर के करोड़ों सीबीएसई विद्यार्थियों व राज्य बोर्डों के विद्यार्थियों के साथ भी होना है। ऐसे में देशभर में एक धड़ा परीक्षाएं निरस्त करवाने के विरोध में भी है।


RELATED ARTICLES
04 September 2021 12:24 AM