09 September 2022 08:10 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गुरुवार की शाम देशभर में वातावरण भिक्षुमय रहा। देशभर में अलग अलग स्थानों पर भिक्षु भजन संध्या आयोजित हुई। सिरियारी से लेकर गंगाशहर तक गूंज रहे हर सुर में भिक्षु स्वामी का नाम था। आखिर वातावरण भिक्षुमय होता भी क्यों नहीं, तेरापंथ के प्रथम आचार्य भिक्षु स्वामी का 220वां चरमोत्सव जो था।


गंगाशहर के तेरापंथ भवन में आयोजित भक्ति संध्या 'भज मन भीखू स्याम' में सिरसा से आए मुख्य गायक अमित सिंघी व सूरत से आईं आरजे राजुल सुराणा ने श्रोताओं को लगातार बांधे रखा। ख़ास बात यह रही कि पूरे कार्यक्रम के दौरान मुनि श्री शांति कुमार जी व मुनि श्री जितेन्द्र कुमार जी ने सानिध्य प्रदान किया। संतों की छत्रछाया में हुई इस भक्ति संध्या में स्थानीय गायकों ने भी बेहतरीन भजन प्रस्तुत किए। स्थानीय गायकों में यश बैद, प्रिया पारख, संदीप डोसी व प्रवीण मालू ने भजन प्रस्तुत किए। ललित राखेचा ने कार्यक्रम का संचालन किया। ललित ने संचालन में आचार्य भिक्षु के जीवन से जुड़ी जानकारी के साथ श्रोताओं को जोड़ा।


तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद व तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के अंत में गायकों का सम्मान किया गया। स्वागत वक्तव्य सभा के मंत्री रतन छल्लाणी ने दिया। वहीं कार्यक्रम की संयोजना में तेयुप अध्यक्ष अरुण नाहटा सहित सभी का योगदान रहा।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 July 2025 12:25 AM