07 July 2026 09:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में कथित पत्नी द्वारा बेटियों के साथ मिलकर पति की हत्या करने का मामला सामने आया है।
मामला लूणकरणसर के हंसेरा गांव से जुड़ा है। जहां सोमवार दोपहर बाद कुंतासर, श्रीडूंगरगढ़ निवासी 52 वर्षीय मूलाराम पुत्र हीराराम जाट की हत्या कर दी गई।
मूलाराम व विद्या का रिश्ता: सीओ लूणकरणसर रणवीर सांई के अनुसार आरोपिया विद्या देवी मृतक मूलाराम की दूसरी पत्नी है। मूलाराम को पहली पत्नी से तीन संताने हुई। जिनमें से दो बेटियों की शादी करवा दी। वहीं बेटा उसके साथ ही रह रहा था।
वहीं विद्या देवी की भी पहले से शादी हो रखी थी। उसके पहले पति से तीन संतानें हुई। जिनमें से दो बेटियों की शादी करवा दी।
वहीं एक नाबालिग पुत्र उसके साथ ही रह रहा था। मूलाराम ने विद्या देवी से शादी कर ली। मूलाराम विद्या देवी के पीहर में ही उसके साथ रह रहा था।
-हाथ पैर तोड़ने का लिया बदला: सीओ रणवीर सांई के अनुसार दो तीन माह पहले मूलाराम ने विद्या देवी के हाथ पैर तोड़ दिए थे। उसके बाद दोनों में राजीनामा हो गया।
सोमवार दोपहर फिर विवाद हुआ। इस समय विद्या देवी की दोनों बेटियां भी पीहर आई हुई थी। आरोप है कि विद्या देवी व उसकी दो सगी बेटियों ने मूलाराम के साथ भयंकर मारपीट की।
जब वह अचेत हुआ तो अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-मरने के कई घंटों बाद ले गए अस्पताल, एक्सीडेंट का बहाना: पुलिस को यह भी संदेह है कि मूलाराम की मौत दोपहर में ही हो चुकी थी। विद्या देवी उसे कई घंटों बाद अस्पताल ले गई। अस्पताल में कहा, एक्सीडेंट हुआ था।
-विद्या देवी के सगे बेटे पर भी आरोप: मामले में विद्या देवी व उसके पूर्व पति से हुए तीनों बच्चे पुलिस के राडार पर है। पुलिस ने विद्या व उसकी दो बेटियों को राउंड अप कर लिया है।
जबकि नाबालिग बेटे से तफ्तीश अभी जारी है। जांच के बाद ही बेटे की अपराध में संलिप्तता तय होगी।
-मूलाराम भी था अजब, विद्या भी है गज़ब: पुलिस का कहना है कि मूलाराम का इतिहास भी गड़बड़ रहा है। उस पर पहली पत्नी की हत्या का आरोप था। जबकि विद्या देवी का भी पहले पति से विवाद चला।
विद्या देवी के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आरोप है कि उसने भाभी को घर से निकाल दिया। जबकि माता पिता से भी विवाद ही चल रहा था।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
29 September 2026 02:33 PM
24 December 2021 11:11 PM