18 July 2020 08:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डीएसटी व दंतौर पुलिस ने तस्कर को दबोचा है। आरोपी से दस किलो पोस्त भी बरामद हुआ है। डीएसटी को सूचना मिली थी कि 25 वर्षीय संतोष पुत्र प्रकाश विश्नोई पोस्त की तस्करी करने की फिराक में है। इस पर डीएसटी ने दंतौर पुलिस के सहयोग से तीन दिनों तक दंतौर में आरोपी पर नज़र रखी। इन तीन दिनों की मेहनत के बाद शनिवार दोपहर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि दंतौर क्षेत्र में इस तरह के तस्कर ढ़ाणियों में पनाह ले लेते हैं, जिस वजह से उन्हें पकड़ना आसान नहीं होता। उल्लेखनीय है कि एसपी के निर्देशन व डीएसटी प्रभारी रमेश सर्वटा के नेतृत्व में डीएसटी लगातार तस्करों पर नकेल कस रही है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
27 November 2022 09:57 AM