19 July 2023 10:14 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लगता है आवारागर्दी में कुख्यात होते बीकानेर का भविष्य अब बेटियों के भरोसे ही रह गया है। हमारी बेटियां एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कर शहर का नाम रोशन कर रही है। वहीं बड़ी संख्या में बेटे अपराध की दुनिया की ओर रुख कर रहे हैं। बेटियों के बढ़ते कदमों को देखकर अब वाकई यह कहा जा सकता है- मेरा शहर बदल रहा है।
ताज़ा आए बीए एल एल बी फर्स्ट सेमेस्टर के परिणामों में बेटियों ने बाजी मारी है। महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सर्वोच्च तीन स्थानों पर बेटियों ने कब्जा कर लिया है। प्रथम रैंक सुहानी दीक्षित पुत्री एडवोकेट विजय दीक्षित, द्वितीय रैंक अन्नपूर्णा व तृतीय रैंक आकांक्षा बिस्सा पुत्री जयनारायण बिस्सा ने हासिल की है।
बता दें कि बीकानेर की बेटियां अब लगभग हर क्षेत्र में बेटों से आगे अथवा बेटों के बराबर रहने लगी हैं।
RELATED ARTICLES
02 March 2022 06:24 PM