23 September 2022 02:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पुलिस महानिदेशक राजस्थान पुलिस ने 15 पुलिस निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों की पोस्टिंग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में कर दी है। इसी के तहत बीकानेर महिला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर पिंकी गंगवाल को सीआई के पद पर प्रमोट करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर में लगाया है। पिंकी गंगवाल महिला थाने से पहले नयाशहर थाने में पदस्थापित थीं। अब वे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर में काम करते हुए भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का काम करेंगी। पिंकी के अतिरिक्त बीकानेर में तैनात सीआई सुमन जयपाल को भी एसीबी में ले लिया गया है। उनका तबादला बीकानेर से एसीबी चौकी जोधपुर ग्रामीण में कर दिया गया है।
ब्यूरो ने सूची जारी कर पिंकी गंगवाल सहित आदर्श कुमार, हरीश भारती, किशोर सिंह, विवेक कुमार सोनी, सुमन जयपाल, महेंद्र कुमार, पदमपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, दीनदयाल, पृथ्वीराज मीणा, राजेंद्र सिंह, तेजाराम, सुनीता कुमारी व सज्जन कुमार को भी प्रदेश के अलग अलग जिलों में पोस्टिंग दी है। इसके अतिरिक्त जालौर एसीबी में तैनात राजेंद्र सिंह पुत्र कैलाश दान को एसीबी जोधपुर लगाया है। देखें सूची

RELATED ARTICLES
02 November 2020 03:56 PM