02 November 2025 10:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फलौदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 15 यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं। मतोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा भारतमाला रोड़ हनुमान सागर टोल से दो बीकानेर की तरफ दो किलोमीटर की दूरी पर हुआ। यहां एक टेम्पो ट्रेवलर (मिनी बस) खड़े ट्रेलर में जा घुसा। ट्रेवलर की गति भी अधिक थी, इसलिए भिड़ंत भीषण हुई। दुर्घटना में ट्रेवलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेवलर में सवार 15 यात्रियों की मौत की पुष्टि की गई है। मतोड़ा थाना पुलिस के एच एम ओमाराम के अनुसार दो घायल हैं।
पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया ट्रेवलर में एक ही समाज अथवा परिवार के लोग सवार थे। संभवतया वे कोलायत व देशनोक जाकर आए थे। सभी यात्री जोधपुर के सूरसागर के होने की ख़बर हैं। हालांकि ख़बर लिखे जाने तक पुलिस हर जानकारी की पुष्टि कर रही थी। परिजन पहुंच चुके थे मगर मृतकों की पहचान पूरी तरह से नहीं हो पाई थी।
बता दें कि हादसे को देखने वाले सन्न रह गये। घायलों का इलाज जोधपुर अस्पताल में चल रहा है।

RELATED ARTICLES
18 December 2024 11:01 PM