02 April 2020 01:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बुधवार को आइसोलेट किए गए सभी 36 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को राणीसर बास, महाजन व श्रीडूंगरगढ़ के ये सभी लोग संदिग्ध हैं। हालांकि राणीसर बास के सभी लोग जमात से बीस दिन पहले ही बीकानेर आ गये बताते हैं। डॉ बीएल मीणा ने बताया कि मोहल्ले वासियों की संतुष्टि के लिए इनको भी आइसोलेट किया गया था। उल्लेखनीय है कि राणीसर बास में घर से ग्यारह लोगों को व देर रात डेढ़ बजे मस्जिद से भी कुछ लोगों को लाया गया। मीणा के अनुसार यह सभी पीबीएम में आइसोलेट कर दिए गए हैं।
RELATED ARTICLES
28 March 2022 10:57 AM