19 October 2026 12:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में सोये मजदूर को ट्रेक्टर ने कुचल दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रीको रोड़ नंबर 8, गंगाशहर थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय नंदू सिंह भाटी पुत्र जयराम सिंह भाटी के रूप में हुई है।
कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवारी ने बताया कि घटना ऊन की फैक्ट्री सुराणा टेक्सटाइल की है। जहां काम करने वाला नंदू बीती रात ऊन बिछाकर सोया था।
उसने चद्दर की जगह ऊन ओढ़ रखी थी। आज अल सुबह पानी का टैंकर पानी डालने आया। ऊन की ओट में सोया मजदूर टेंकर चालक को नहीं दिखा। उसने टेंकर सोये हुए नंदू पर चढ़ा दिया। टेंकर उसके सिर पर चढ़ा। नंदू का सिर पिचक गया।
प्रथमदृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। शव को असहाय सेवा संस्थान व खादिम खिदमतगार सोसायटी ने मोर्चरी में रखवाया।

RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
21 December 2020 10:38 PM