20 January 2024 06:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर आए भजनलाल का कांग्रेस ने विरोध जताया। घटना सर्किट हाउस क्षेत्र की है। कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अगुवाई में कुछ कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का काफिला रोकने की कोशिश की मगर सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार मय टीम प्रदर्शनकारियों को रोकने में कामयाब रही। पचार ने बिशनाराम को थामा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां थाम रखी थी। मुर्दाबाद के नारे लगाए।
सियाग ने बताया कि भाजपा की सरकार आने से पहले इंदिरा गांधी नहर परियोजना में सिंचाई का पानी 4 में से 2 समूहो में दिया जा रहा था, जिसमें 10500 क्यूसेक पानी की खपत होती थी। मगर एक जनवरी से बदलाव करके 3 में से 1 समूह में पानी दिया जाने लगा है। इसमें 7700 क्यूसेक पानी की खपत होती है। 2800 क्यूसेक पानी कम दिया जा रहा है। अब किसानों को पानी की बारी के लिए 17 से 20 दिन इंतजार करना पड़ रहा है। फसलों को समुचित पानी नहीं मिल पा रहा है।
सियाग ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया है। मुख्यमंत्री से सिंचाई का पानी 4 में से 2 समूहों में देने की अपील की गई है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
23 April 2020 05:50 PM