02 May 2020 07:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दिल्ली की लफ़्ज : द इंडियन स्पीकर्स फोरम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में बीकानेर की बेटी ने पूरे राजस्थान का मान बढ़ाया है। नेशनल ट्राइलिंगुअल इलोकुज़न कॉम्पीटिशन में देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। बीकानेर की विद्या भाटी ने भी इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्या के भाषण का वीडियो लाखों लोगों ने देखा। बीकानेर की इस बेटी ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्या को मोस्ट पॉपुलर स्पीकर ऑफ इंडिया-2020 के अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस मौके पर विद्या के परिजनों, गुरूजनों आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM