13 October 2021 07:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा रोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में गंगाशहर निवासी महिला की मृत्यु हो गई। घटना बुधवार शाम की है। गंगाशहर थाने के सब इंस्पेक्टर जय सिंह जाखड़ ने बताया कि नगर पालिका, मैन रोड़, गंगाशहर निवासी 35 वर्षीय कौशल्या पत्नी विरेन्द्र छल्लाणी पुत्रवधू नरेंद्र कुमार छल्लाणी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी थीं। दुकान का स्टाफ मोटरसाइकिल चला रहा था। वे सवा मणी का प्रसाद देने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसल गई। दुर्घटना में कौशल्या छल्लाणी के सिर में अंदरूनी चोट आई। घायल को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। गुरूवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों ने किसी भी तरह की रिपोर्ट नहीं दी है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM